Home इंडिया उत्तराखंड Yoga Day First Time Yoga Day Will Start From Adi Kailash Cm Dhami Will Inaugurate It From Parvati Sarovar – Amar Ujala Hindi News Live

Yoga Day First Time Yoga Day Will Start From Adi Kailash Cm Dhami Will Inaugurate It From Parvati Sarovar – Amar Ujala Hindi News Live

4 second read
0
0
1

[ad_1]

Yoga Day first time Yoga Day will start from Adi Kailash CM Dhami will inaugurate it from Parvati Sarovar

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पहली बार आदि कैलाश से योग दिवस का आगाज किया जाएगा। पार्वती सरोवर के किनारे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। आयुष विभाग योग दिवस कार्यक्रम के लिए तैयारियों में जुट गया है।

पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश अब पर्यटन के रूप में उभर रहा है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश यात्रा की थी। इसके बाद देश-दुनिया में आदि कैलाश की यात्रा के लिए पर्यटन और श्रद्वालुओं का रुझान बढ़ा। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने पहली आर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को आदि कैलाश में मनाने का निर्णय लिया।

21 जून को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

पहले योग दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम हल्द्वानी में रखा गया था। अब इसे बदल कर आदि कैलाश में पार्वती सरोवर किनारे किया जाएगा। चारों ओर हिमाच्छादित पहाड़ियों में मुख्यमंत्री धामी समेत अन्य लोग अनुलोम-विलोम, प्राणायाम समेत योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करेंगे।

ये भी पढ़ें…Rudraprayag Accident: हादसा याद कर डबडबा रहीं घायल महिमा की आंखें, मां की मौत से अनजान, 15 जिंदगियां हुईं खत्म

सचिव आयुश डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि 21 जून को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आदि कैलाश में मनाया जाएगा। इसके अलावा हर जिले में भी योग पर कार्यक्रम होंगे। आदि कैलाश से मुख्यमंत्री योग दिवस का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए विभाग तैयारियां कर रहा है।

 

[ad_2]

Load More Related Articles
Load More By Mirrortoday
Load More In उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Uttarakhand Information Three Helicopters Will Be Used For Catastrophe Aid And Rescue Operation In Monsoon Season – Amar Ujala Hindi Information Stay

[ad_1] हेलीकॉप्टर – फोटो : एजेंसी विस्तार प्रदेश में मानसून सीजन में आपदा राहत बचाव …