
[ad_1]
भोपालPrinted: Jun 20, 2023 07:22:36 pm
भगवान जगन्नाथ का नाम आते ही ओडिशा के जगन्नाथ पुरी का खयाल आ जाता है। लेकिन आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में भी प्रभु जगन्नाथ विराजमान हैं, यहां के कुलैथ गांव में इनका मंदिर भी है, जहां पुरी की भांति ही हर साल रथयात्रा निकाली जाती है और इससे पहले भगवान जगन्नाथ क्वारंटाइन होते हैं, इसके अलावा कई तरह के अन्य आयोजन होते हैं। 20 जून को यहां रथ यात्रा निकाली जा रही है। यहां भगवान जगन्नाथ कैसे विराजमान हुए आइये जानते हैं कुलैथ में भगवान जगन्नाथ के आने की पूरी कहानी…
कुलैथ में भगवान जगन्नाथ की कहानी
ऐसी मान्यता है कि ग्वालियर से लगभग 17 किमी दूर कुलैथ गांव के एक श्रीवास्तव परिवार के संपन्न व्यक्ति थे, उन्हीं के साथ भगवान जगन्नाथ ओडिशा से ग्वालियर आए थे, तभी से यहां हर साल मेले और रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। श्रीवास्तव परिवार और मंदिर के पुजारी किशोरीलाल श्रीवास्तव के अनुसार उनके बाबा सांवलेदास बाल्यावस्था में जगन्नाथ मंदिर दंडवत करते गए थे और उन्होंने 1846 तक सात बार पुरी की दंडवत यात्रा की। इससे भगवान उनके साथ यहां आ गए और इसी साल घर में उनका मंदिर बनवाया गया। यह मंदिर 177 साल का हो गया है।
[ad_2]